अल्मोड़ा, दिसम्बर 13 -- कूपी गांव के मनवर सिंह की गर्भवती गाय को शुक्रवार सुबह गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। ग्राम प्रधान अंकित रावत और मनवर सिंह ने वन विभाग को सूचना देकर पिंजरा लगाने और मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, जौरासी रेंज के मानिला अनुभाग की ओर से वन क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे के नेतृत्व में डोटियाल, झीमार, मौलेखाल, झड़गांव व कूपी में रात्रि गश्त की गई। शनिवार को स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम कए। ग्रामीणों को वन्यजीव-मानव संघर्ष से बचाव संबंधी जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की अपील की। यहां वीरेंद्र बिष्ट, मुकेश उनियाल, नितिन कुमार, संजय सिंह, भरत सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...