हाथरस, मार्च 1 -- सादाबाद|कूपा रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में होली के अवसर पर रंगों का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 'होली है' थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निर्देशक सत्यम सिंघल एवं प्रधानाचार्या कनक चौधरी ने किया। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं और अभिभावकों ने खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। अंत में बच्चों को पिचकारी भेंट की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...