भोपाल, जून 6 -- मध्यप्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से एक बुरी खबर सामने आई है। यहां पर भारतीय मूल की 27 महीने की एक घायल मादा चीता KGP-11 की शनिवार को वेटेरिनरी सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह चीता 1 जून को मुरैना जिले के पहाड़गढ़ इलाके के पास घायल अवस्था में मिली थी। जिसके बाद उसे तुरंत रेस्क्यू करके इलाज और गहन देखभाल के लिए पालपुर के वेटेरिनरी सेंटर ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। चीता परियोजना के क्षेत्रीय निदेशक उत्तम शर्मा ने बताया कि, 'पशु चिकित्सकों और मैदानी दल के सदस्यों की तरफ से उसे बचाने के लिए की गई सभी कोशिशों के बावजूद आज शाम को चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।' उन्होंने बताया कि मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए सात जून को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा...