श्योपुर, मई 12 -- मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के जंगलों में जन्म लेने के एक महीने बाद मंगलवार सुबह 4 चीता शावक मृत पाए गए। हैरानी की बात ये भी है कि शव आंशिक रूप से खाए हुए थे। यह घटना भारत के महत्वाकांक्षी चीता पुनर्वास कार्यक्रम के लिए एक बड़ा झटका मानी जा रही है। वन अधिकारियों ने बताया कि 11 अप्रैल को मादा चीता KGP12 से जन्मे इन चारों शावकों के शव मंगलवार 12 मई की सुबह करीब 6:30 बजे श्योपुर टेरिटोरियल डिवीजन में उनके मांद (डेन) के पास मॉनिटरिंग टीम को मिले थे। इससे पहले इन शावकों को आखिरी बार 11 मई की शाम जीवित देखा गया था।किसी जंगली जानवर के हमले की आशंका अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि शावकों पर किसी अन्य जंगली जानवर ने हमला किया होगा। एक अधिकारी ने कहा, "आज सुबह करीब 6:30 बजे 11 अप्रैल को मादा चीता KGP...