नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- कूनो नेशनल पार्क घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार सफारी की तैयारी पहले से करनी होगी। मध्य प्रदेश के श्योपुर और मुरैना जिलों में फैला यह इलाका देशभर के लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह यहां चीता देखने का मौका है। बारिश के मौसम में पार्क हर साल कुछ समय के लिए बंद रहता है और इसके बाद सफारी फिर शुरू होती है। साल 2026 में कूनो में सफारी 1 अक्टूबर से फिर शुरू होगी। अगर आप अक्टूबर से मार्च के बीच यहां जाने की सोच रहे हैं, तो मौसम भी घूमने के लिए अच्छा रहता है। सफारी की तारीख तय करने से पहले बुकिंग, एंट्री गेट और सुबह-शाम के समय की जानकारी जरूर रखें।कूनो में सफारी कब से शुरू होगी? कूनो नेशनल पार्क में मॉनसून ब्रेक के बाद सफारी 1 अक्टूबर से शुरू होगी। बारिश के मौसम की वजह से एक जुलाई से 30 सितं...