नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- जंगल का असली बादशाह इस वक्त सड़कों पर नहीं, बल्कि पगडंडियों पर अपनी कहानी लिख रहा है। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से निकला 'घुमक्कड़' चीता KP-3 अब राजस्थान की सरहद पर दस्तक दे चुका है। बारां के घने जंगलों को पार करते हुए यह खूबसूरत शिकारी अब झालावाड़ के मनोहरथाना वन क्षेत्र की चंदीपुर रेंज में नजर आया है और इसके साथ ही पूरे इलाके में रोमांच और सतर्कता दोनों बढ़ गई है।रात का राही, दिन का मेहमान KP-3 का अंदाज भी निराला है। दिनभर किसी सुरक्षित ठिकाने पर आराम और रात होते ही लंबी सैर! शनिवार देर रात यह भटगांव के जंगलों से निकला और कचनारिया खुर्द, कोटड़ा कागला होते हुए झालावाड़ की सीमा में एंट्री कर गया। रविवार को दिनभर इसकी लोकेशन शांत रही, लेकिन जैसे ही अंधेरा घिरा फिर से हलचल के संकेत मिल गए। वन विभाग के अधिकारी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.