हजारीबाग, मार्च 2 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के कूद स्थित डंपिंग यार्ड के आग लगने से स्थानीय निवासियों और इस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को काफी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से इस यार्ड से कचरे के ढेरों से आग लगने से जो जहरीला धुंआ उठ रहा है। उससे पर्यावरण दूषित हो ही रहा है। यह सवाल उठाते सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने नगर आयुक्त ओमप्रकाश गुप्ता से आग बुझाने की गुहार लगाई है। सांसद मीडिया प्रतिनिधि ने कहा है कि डंपिंग यार्ड में याद लगने से इसके आसपास के खिरगांव, कूद, यशवंत नगर इलाके के रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। यहां से उठने वाले धुएं से लोग त्रस्त और परेशान हैं। नगर निगम क्षेत्र का पूरा कचड़ा इसी डंपिंग यार्ड में डंप किया जा रहा है। यहां पर आग लगा देने के बाद उठ ...