कूडा फेंकने पर हुई मारपीट, रिपोर्ट
लखनऊ, जून 22 -- सरोजनीनगर,संवाददाता। बंथरा इलाके में सोमवार सुबह कूड़ा फेंकने को लेकर एक परिवार के लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दंपति घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।बंथरा गांव निवासी सरोजलता साहू का आरोप है कि सोमवार सुबह जेठ सुनील, जेठानी राजकुमार और उनका बेटे अभिषेक व आशीष ऊर्फ हिमांशु अचानक उनके घर में लाठी-डंडे लेकर घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके पति प्रमील साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि सरोज लता का सिर फट गया। पीड़िता ने बताया कि झगड़े का मुख्य कारण घर के सामने फेंका जाने वाला कूड़ा है। जिसको लेकर पुलिस द्वारा चेतावनी भी दी जा चुकी है। कि यहां पर कूड़ा नहीं फेंका जाएगा। लेकिन इसके बावजूद जेठ,जेठानी कूड़ा डालकर झगड़ा बढ़ा दिया। पीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.