चंदौली, फरवरी 13 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बे के कुम्हार बस्ती में कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। जिसके दुर्गंध से आसपास के लोगों को काफी समस्या होती है। शिकायत के विभागीय अधिकारी समस्या को लेकर अनजान बने हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इलाके के ग्रामीणों ने कूड़ा करकट की समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की। वहां कूड़ा कंटेनर रखा गया है लेकिन नियमित साफ सफाई नहीं होने कचरा फैला हुआ है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि रोस्टर लगाकर गांव में साफ सफाई अभियान कराने का निर्देश सचिव को दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...