हापुड़, अप्रैल 9 -- कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा से पहले कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई, जिससे आसपास धुआं फैल गया और लोगों को परेशानी हुई। आग की वजह से पास में लगे कुछ पौधे भी जल गए, जिससे हरियाली को नुकसान पहुंचा है। धुएं के कारण वहां से गुजरने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...