कूड़े में लगी आग से केबल जला, 18 मोहल्लों की बिजली गुल
आजमगढ़, अप्रैल 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के नरौली क्षेत्र में कूड़े के ढेर में लगी आग ने मंगलवार को बड़ा संकट खड़ा कर दिया। आग की चपेट में आकर हाईटेंशन लाइन का केबल जल गया, जिससे शहर के करीब 18 मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पुरानी जेल सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह से लेकर देर शाम तक बिजली गुल रहने से लोग भीषण गर्मी में बिजली और पानी के संकट से जूझते रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से मातवरगंज, पुरानी सब्जी मंडी, गुरुटोला, खत्री टोला, सदावर्ती, कुर्मी टोला, कोल बाज बहादुर समेत कई मोहल्ले प्रभावित रहे। लंबे समय तक बिजली न रहने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे पेयजल संकट गहरा गया। वहीं, छोटे दुकानदारों और व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.