नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- केला खाने के कई फायदे हम सभी जानते हैं और इसे खाने के बाद छिलका डस्टबिन में डाल देते हैं। जैसे केला सेहत के लिए अच्छा होता है, वैसे ही इसका छिलका बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। बालों की लंबाई बढ़ाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। महंगे तेल, शैंपू से लेकर घरेलू हेयर मास्क तक सब लगाकर देख लेते हैं लेकिन ग्रोथ नहीं बढ़ती। केले के छिलके वाला तरीका आप एक बार आजमाकर देखिए। केले के छिलके में पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल ऑयल होते हैं, जो बालों को पोषण देकर उन्हें मुलायम, घना, लंबा और चमकदार बनाते हैं। इसका हेयर मास्क लगाने से आपके बाल तो बढ़ेंगे ही साथ में खोई हुई चमक भी लौटेगी। तो चलिए बताते हैं केले के छिलके से हेयर मास्क कैसे बनाएं।केले के छिलका का पाउडर इंस्टाग्राम की ब्यूटी डिजिटल क्रिएटर जो ओबरॉय ने बनाना ...