नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- बालों के लिए प्याज के रस के फायदों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी प्याज के छिलकों का इस्तेमाल बालों के लिए किया है। खाने या फिर लगाने के लिए हम जब भी प्याज का यूज करते हैं, तो उसका छिलका कूड़ेदान में डाल देते हैं लेकिन अब आप छिलकों को फेंकने की गलती न करें। प्याज के छिलके भी बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होते हैं और बालों को कलर करने से लेकर कई और तरीकों से भी फायदेमंद होते हैं। चलिए जानते हैं कि बालों के लिए आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं और क्या फायदा मिलेगा।प्याज के छिलके में क्या पाया जाता है? प्याज के छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन इसमें क्वेरसेटिन जैसे फ्लेवोनॉयड, फेनोलिक कंपाउंड और अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। खासतौर पर प्याज की बाहरी परत...