नई दिल्ली, जुलाई 2 -- केला खाकर अक्सर हम सभी लोग छिलका डस्टबिन में डाल देते हैं और हमें इसका कोई खास यूज लगता भी नहीं है। लेकिन केले का छिलका बड़े काम का होता है, इससे फेस पैक बन सकता है। साथ ही सफाई से जुड़े भी कई काम केले के छिलके से किए जा सकते हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता हो। जिस तरह से केला पोषक तत्वों से भरपूर होता है, उसी तरह उसका छिलका भी कई गुणों का खजाना है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और कई जरूरी खनिज पाए जाते हैं, जो इसे घर, बागवानी और स्किन केयर जैसे कई कामों के लिए यूजफुल बनाते हैं। केले का छिलका अगर आप भी फेंक देते हैं, तो ये आर्टिकल पढ़ने के बाद ऐसा नहीं करेंगे। चलिए आपको इससे जुड़े स्मार्ट हैक्स बताते हैं। 1- पौधों की करें सफाई धूल-मिट्टी के कारण पौधों पर अक्सर गंदगी जमा हो जाती है, जिसे साफ करना मुश्किल होता है...