लखनऊ, दिसम्बर 28 -- लखनऊ, संवाददाता। इंदिरानगर में कूड़े के विवाद में एक कंपनी कर्मी के भतीजे की गाड़ी में आग लगा दी गई। आरोपियों ने कंपनी कर्मी को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंदिरानगर के अमराई गांव स्थित श्यामनगर निवासी निजी कंपनी के कर्मचारी अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पड़ोसी इंद्रमल यादव आए दिन उनके घर के सामने कूड़े का ढेर लगा देता है। आरोप है कि 13 दिसंबर को इसी बात को लेकर उनकी और इंद्रमाल की कहासुनी हुई थी। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी कार में आग लगाने की धमकी दी थी। इसके बाद 15 दिसंबर की रात जब उनकी आंख खुली तो उन्हें घर के बाहर काफी उजाला दिखाई पड़ा। जब वह बाहर निकले तो देखा घर के बाहर खड़ी उनके भतीजे की कार जल रही थी। कार के पास इंद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.