अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महानगर के लोगों को खासकर मथुरा रोड निवासियों को कूड़े की बदबू एक साल और झेलनी होगी। महानगर में कचरा प्रबंधन को लेकर लगातार बजट खर्च किया जा रहा है। लेकिन व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद मथुरा रोड एटूजेड प्लांट से कचरे का निस्तारण शुरू कर दिया गया है, लेकिन इसमें डेढ़ साल का समय लगेगा। जिस गति से संस्था से कचरे का निस्तारण कर रही है उससे लगता है कि समय अधिक लगेगा। शहर में कचरा प्रबंधन के नियम का पालन हो रहा है, लेकिन देहात में कूड़ा उठान का प्रबंधन कचरा हो गया है। अलीगढ़ नगर निगम सीमा में अब 90 वार्ड हैं। मौजूदा बोर्ड से पहले 70 वार्ड थे। अनुमानित आबादी लगभग 15 लाख है। नगर निगम ने सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर तीन एजेंसियों की नियुक्ति की है। अर्बन एनवाइरोटेक ...