मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। रौतिनिया में लगे कूड़े के पहाड़ का प्रबंधन के अब केंद्र सरकार के डैप योजना के तहत किया जाएगा। इस योजना के तहत पहले वहां मौजूद कूड़े का प्रबंधन किया जाएगा, दूसरे चरण में वहां नया कूड़ा फेंकना बंद किया जाएगा और अंतिम चरण में वहां से कूड़ा डंपिंग साइट हटाकर गैर आबादी वाले इलाके में शिफ्ट किया जाएगा। केंद्र सरकार ने आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट के प्रबंधन के लिए बनायी योजना में रौतिनिया डंपिंग साइट को भी शामिल किया है। ड्रैप (डंपसाइट रेमेडिएशन एक्सीलरेटर प्रोग्राम) के तहत अब इस समस्या का हल तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के साथ मिलकर निगम प्रशासन डंपिंग साइट का देखरेख शुरू करेगी। इसके तहत डंपिग साइट के आसपास के गांव की मिट्टी, हवा और मान...