संभल, अप्रैल 16 -- संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सौंधन गांव के मुख्य बाजार में गुरुवार सुबह जब कूड़े के ढेर से उठी चिंगारी ने दो दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से एक हलवाई और एक दर्जी के खोखे पूरी तरह जलकर राख हो गए, जिससे दोनों दुकानदारों को हजारों रुपये का नुकसान हो गया। सौंधन गांव निवासी नेकपाल बाजार में लकड़ी के खोखे में मिष्ठान भंडार की दुकान चलाता हैं। उनके ठीक बगल में मोहम्मद नबी का खोखा था, जहां वह कपड़ों की सिलाई का काम करता है। दोनों दुकानों के पीछे काफी समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ था। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि कूड़े के ढेर में आग सुलग रही है। लेकिन कुछ ही देर में उस आग की चिंगारियां पास में बने लकड़ी के खोखों तक पहुंच गईं। देखते ही देखते दोनों दुकानों में आग लग गई और लपटें तेज हो गईं। आग लगने की ...