मेरठ, अप्रैल 28 -- कालंद चुंगी क्षेत्र में मंगलवार को एक प्लाट में पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके से उठे काले धुएं के गुबार ने आसपास के लोगों की सांस लेना मुश्किल कर दिया। धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार प्लाट में काफी समय से कूड़ा जमा था। दोपहर के समय अचानक उसमें आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग से उठ रहे जहरीले धुएं के कारण आसपास के घरों और दुकानों में मौजूद लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- मकान की तीसरी मंजिल पर आग लगी कई लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मेहनत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया। स्...