हापुड़, जून 23 -- कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित अंबेडकर गेट के पास सोमवार को कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें पास में रखे ट्रांसफार्मर के तारों तक पहुंच गईं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर के नीचे पड़े सूखे कूड़े में लगी आग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...