लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में किसान पथ के नीचे सुलतानपुर मार्ग पर कूड़े के ढेर में एक युवक का शव मिला। सोशल मीडिया के जरिए शव की शिनाख्त हैदरगढ़ निवासी विनय मिश्रा (40) के रूप में हुई। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि बाराबंकी हैदरगढ़ के लालपुर निवासी विनय मिश्रा दो दिन पहले हाफ डाला चलाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक के भाई विकास मिश्रा ने बताया कि वह नशे का आदी था। दो दिन से वह घर नहीं पहुंचा था तो परिजन हैदरगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे थे। उसी समय सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर विनय के शव की फोटो व हुलिया वॉयरल किया गया था। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास से बरामद हुई सीरिंज और नशीली दवाएं पुलिस को शव के पास से सिरिंज व कुछ नशीली दवा भी मिली है।

हिंदी...