बिजनौर, फरवरी 17 -- भारत टाकिज ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक के निकट लोगों को एक नवजात का शव पड़ा मिला जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की शाम भारत टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे रेलवे ट्रैक के निकट एक खंडहर के पास कूड़े के ढेर में नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची नजीबाबाद पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में आसपास के दुकानदारों व अन्य लोगों से इसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से भी मामले की जानकारी कर रही है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं लोगों का कहना है कि कही किसी मां ने तो मृत बच्चे को कूड़े में नहीं फेंक दिया या फिर कोई और कारण है ? पुलिस इन बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है

हिंदी हिन्द...