इटावा औरैया, मई 23 -- इटावा, संवाददाता। नगर क्षेत्र से सिसहाट गांव, तमेरी राजपुर होते हुए एक दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ने वाला एक मात्र मुख्य मार्ग है। मुख्य मार्ग के किनारे रेलवे लाइन और सड़क के मध्य स्थित ऊसर जमीन पर नगर पालिका परिषद द्वारा पिछले कई महीनों से कूड़ा डाला जा रहा है। हालत यह है कि अब वहां कूड़े के बड़े-बड़े ढेर लग गए हैं। लोगों का आरोप है कि नगर पालिका कर्मचारी समय-समय पर इन ढेरों में आग लगा देते हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में जहरीला धुआं फैल जाता हैं । राहगीरों के साथ-साथ रेलवे यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कूड़े में आग लगने से समस्या ग्रामीणों के अनुसार दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग के किनारे स्थित इस स्थान पर जब कूड़े में आग लगाई जाती है तो कई घंटों तक धुएं के गुबार उठते रहते हैं। इससे सड़क से गुजरने व...