कूड़े के ढेर की दुर्गंध से सरकारी दफ्तर बदहाल
शामली, मई 26 -- झिंझाना। नगर पंचायत की लापरवाही के चलते ऊन रोड स्थित सरकारी कार्यालयों के आसपास लगा कूड़े का ढेर अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए बड़ी परेशानी बनता जा रहा है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध और उसमें लगाई जाने वाली आग के धुएं से कर्मचारी बीमार पड़ रहे हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रही है। बताया गया है कि ऊन रोड पर टेलीफोन एक्सचेंज, वन विभाग कार्यालय, पशु चिकित्सालय, सहकारी समिति, बिजली घर तथा काशीराम कॉलोनी के समीप लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। नगर पंचायत कर्मचारी समय-समय पर इस कूड़े में आग लगा देते हैं, जिससे निकलने वाला धुआं आसपास के सरकारी दफ्तरों में भर जाता है। वहीं हल्की बारिश होते ही पूरे क्षेत्र में बदबू फैल जाती है, जिससे कर्मचारियों और आसपास के लोगों को भारी परेशानी का सामना कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.