पिथौरागढ़, जून 24 -- मुनस्यारी, संवाददाता। नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को कूड़ा निस्तारण को लेकर बैठक हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह पांगती की अध्यक्षता में हुई बैठक में तल्ला घोरपट्टा वार्ड में प्रस्तावित कूड़ा रीसाइक्लिंग प्लांट को लेकर उत्पन्न स्थानीय विरोध और उसके समाधान को लेकर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- कूड़े का रीसाइक्लिंग प्लांट लगाने पर हुई चर्चा स्थानीय विरोध तल्ला घोड़पट्टा क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों की ओर से इस परियोजना का विरोध किया जा रहा था। ग्रामीणों को आशंका थी कि उनके क्षेत्र में कूड़ा डंप किया जाएगा, जिससे पर्यावरण और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अधिकारियों ने बैठक में स्पष्ट किया कि यह परियोजना कूड़ा डंपिंग स्थल नहीं बल्कि एक आधुनिक रीसाइक्लिंग प्लांट है, जहां कचरे का वैज्ञानिक तरीके से पुनर्चक्रण कि...