रुडकी, दिसम्बर 5 -- कलियर। कलियर सोहलपुर मार्ग सुभारती आईटीआई के पास शुक्रवार को बाइक और टेंपू की भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टेंपू चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार रमेश निवासी झीडीयानगरंट अपनी बाइक से रुड़की की ओर से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कलियर सोहलपुर मार्ग पर सुभारती आईटी आई के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक टेंपू चालक ने गन्नों से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों ने घायल को एक निजी वाहन से नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...