कौशाम्बी, जून 30 -- नगर पंचायत सिराथू के वार्ड पांच जानकीपुर में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कूड़ा हटाने का कार्य करने के दौरान एक मजदूर को सांप ने काट लिया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथियों ने तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत की ओर से जानकीपुर वार्ड में तालाब किनारे लगी इंटरलॉकिंग की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान सफाई कर्मी उमेश सरोज निवासी गरई थाना सैनी इंटर लाकिंग के किनारे जमा कूड़े को हटा रहा था। कूड़े के ढेर में छिपे सांप ने सफाई कर्मचारी को काट लिया। घटना के बाद ठेकेदार और अन्य मजदूर तत्काल उमेश को अस्पताल ले गए, जहां समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत में सुधार हुआ। घटना की सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव मौके प...