कूड़ा संग्रहण वाहनों में लगेगा जीपीएस, होगी निगरानी
आजमगढ़, मई 31 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए कूड़ा वाहनों में जीपीएस लगाया जाएगा। इसके जरिए अधिकारी कार्यालय में बैठकर वाहनों की रीयल टाइम निगरानी कर सकेंगे। नगर क्षेत्र में प्रतिदिन 35 मीट्रिक टन से अधिक कूड़ा निकलता है। कूड़ा संग्रहण के लिए 41 वाहन संचालित हैं, जिनमें 16 बड़ी गाड़ियां, 25 ई-रिक्शा, जेसीबी और डम्पर शामिल हैं। जीपीएस लगने के बाद वाहनों की लोकेशन, रूट और संचालन की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे निर्धारित क्षेत्र में वाहन न पहुंचने या बीच में संचालन बंद करने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई संभव होगी। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि कूड़ा संग्रहण वाहनों में जीपीएस लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। मंजूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.