नैनीताल, जून 12 -- नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही आठ वर्षीय छात्रा नगर पालिका के कूड़ा वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची का पैर फ्रैक्चर हो गया। उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मल्लीताल चीना बाबा तिराहे के समीप सुबह स्कूल जा रही आठ वर्षीय दिविशा अचानक पालिका के कूड़ा वाहन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यह भी पढ़ें- ट्रैफिक व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल यह भी पढ़ें- छात्रा को कुचलने वाले डंपर चालक पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...