देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कूड़े को अलग- अलग रखने के लिए नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा शहर वार्डों में डस्टबीन वितरित किया जा रहा है। सोमवार को पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने शहर के दो वार्डों में डस्टबीन वितरित किया एवं लोगों को कूड़ा अलग- अलग रखने को जागरूक भी किया। नगर पालिका परिषद देवरिया के 26 वार्डों में नगर पालिका द्वारा 3640 डस्टबीन वितरित किया जाना है। प्रत्येक वार्ड में पालिका 140 डस्टबीन वितरित करेगी। डस्टबीन वितरित करने की शुरूआत सोमवार को पालिका अध्यक्ष ने शहर के वार्ड नं. 25 आचार्य रामचन्द्र शुक्ल नगर एवं वार्ड नं. 18 मुंशी गोरखनाथ टोला में वितरित कर किया। नपाध्यक्ष ने इन दोनों वार्डों में 280 डस्टबीन वितरित किए। डस्टबीन वितरित करने के साथ ही उन्होने कहा कि घरों से निकलने वाले...