गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। भोपुरा के कृष्णा विहार कुट्टी में शुक्रवार को आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र का भूमि पूजन किया गया। नगर निगम की 380 वर्गमीटर भूमि पर बनने वाले इस केंद्र का महापौर सुनीता दयाल ने शिलान्यास किया। यह अपनी तरह की पहली पहल है, जहां कचरा बीनने वाले परिवारों के बच्चों को शिक्षित करने के लिए विशेष ढांचा तैयार किया जा रहा है। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि वार्ड 29 में स्थित इस इलाके में 300 बच्चों को शिक्षा की जरूरत है। नगर निगम और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से बनने वाले इस केंद्र का नाम ''उड़ान'' रखा गया है। इसे सोशल डिजाइन कोलैबोरेटिव संस्था द्वारा तैयार किया जा रहा है। संस्था की निदेशक स्वाति जानू ने बताया कि यह एक अस्थायी और मॉड्यूलर ढांचा होगा, जिसे बिना नींव के बोल्ट की मदद से खड़ा कि...