फरीदाबाद, जून 10 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने और अवैध डंपिंग की समस्या पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने सख्त कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशों के तहत अब अवैध स्थानों पर कूड़ा फेंकने, डंपिंग करने और कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत करीब 200 स्थानों पर ऐसे बोर्ड लगाए जा रहे हैं, जहां अक्सर लोग कूड़ा फेंककर गंदगी फैलाते हैं। इन बोर्डों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता नियमों और पर्यावरण संरक्षण संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। अतिरिक्त निगम आयुक्त परमजीत चहल ने बताया कि नगर निगम का उद्...