जौनपुर, दिसम्बर 12 -- मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के केड़वारी गांव में कूड़ा फेंकने के विवाद में एक महिला ने पड़ोस के तीन लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया है। पीड़िता निर्मला देवी ने तहरीर देकर बताया कि घटना 10 दिसंबर सुबह 10:30 बजे की है। वह अपने घूर में कूड़ा फेंकने गई थीं, तभी पड़ोसी पवन, सचिन और मनीष ने कूड़ा फेंकने से मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि तीनों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। निरीक्षक अपराध इरफान अली ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.