काशीपुर, मई 11 -- काशीपुर। मेयर दीपक बाली के निर्देश में शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत नगर स्वास्थ्य अधिकारी अमरजीत सिंह साहनी ने सोमवार को सरकारी अस्पताल के सामने लगाए गए तीन डस्टबिनों का निरीक्षण किया। इस दौरान डस्टबिन खाली मिले। जबकि उनके नीचे कूड़ा फैला हुआ था। जांच में यह कूड़ा डोमिनोज पिज्जा का पाया गया। उन्होंने डोमिनोज के कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर तत्काल कूड़ा उठाने के निर्देश दिए गए। चेतावनी दी गई कि यदि कूड़ा नहीं उठाया गया तो उसे प्रतिष्ठान के गेट पर रख दिया जाएगा। इसके बावजूद कर्मचारियों ने कूड़ा नहीं उठाया। इस पर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा एकत्रित कर डिब्बों में भरकर डोमिनोज के गेट पर रख दिया। वहीं गंदगी फैलाने और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर प्रतिष्ठान के खिलाफ पांच हजार रुपये की चालानी कार्रवाई भी की...