अलीगढ़, जनवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। देहलीगेट थाना क्षेत्र में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला व उसकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एडीए कॉलोनी शाहजमाल निवासी कौशर जहां के अनुसार उनके पति मेहरवान बेंगलुरु में नौकरी करते हैं। वह अपनी चार पुत्रियों के साथ रहती हैं। पड़ोस में रहाना रहती है, जो अत्यंत झगड़ालू किस्म की है। आएदिन जानबूझ कर घर के बाहर कूड़ा कचरा फेंकती है और हर समय महिला से गालीगलौज करती रहती है। 15 जनवरी को दोपहर दो बजे रहाना ने घर के बाहर कूड़ा फेंक दिया। कूड़ा फेंकने से मना करने पर रहाना आक्रामक हो गई और अपने बेटा रिहान, दामाद फरमान व पुत्रियों के साथ में घर में घुस आई। सभी ने महिला स...