जौनपुर, मई 3 -- रामनगर (जौनपुर)। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में एक महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता गीता सिंह पत्नी देवी सिंह ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार शाम को कूड़ा फेंकने को लेकर उसके भतीजे रवि सिंह तथा परिवार की अन्य महिलाओं अनिता सिंह और सोनाली के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद सभी लोग एकजुट होकर मारने लगे, जिससे उसे आंख के नीचे और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति देवी सिंह को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन लोग...