गोंडा, जून 22 -- मोतीगंज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के पेड़ारन ग्राम पंचायत के लहवा गांव में घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर दो घरों की महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि, हिन्दुस्तान किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि रविवार देरशाम रातकूड़ा फेंकने को लेकर दो घरों की महिलाओं में पहले आपस में कहासुनी हुई। कुछ देरबाद मामला मारपीट में बदल गया। गांव की मालती देवी ने थाने में तहरीर दी है। यह भी पढ़ें- विवाद के बाद महिलाओं में जमकर मारपीट, वीडियो वायरल उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घर के सामने प्रमोद की मां रेखा कूड़ा फेंक रही थीं। मना करने पर रेखा ने अपशब्द कहे। इसके बाद प्रमोद और उसकी ...