कौशाम्बी, मई 22 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के हर्रायपुर गांव निवासी भइयालाल ने बताया कि मकान के सामने कूड़ा फेंकने की बात को लेकर गुरुवार को पड़ोसी सगे भाई धर्म नारायण, श्याम नारायण, राजनारायण व शिव नारायण गालियां देने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने बच-बचाव करने पहुंचे बेटे बब्लू को भी पीटा। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायलों का मेडिकल करा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...