रांची, फरवरी 16 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम अब सीसीटीवी के जरिए गंदगी फैलाने और सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सोमवार से कार्रवाई शुरू कर दी है। एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र से संचालित सीसीटीवी निगरानी सिस्टम के जरिए शहर के विभिन्न इलाकों में छह प्रतिष्ठान के संचालक कूड़ा फेंकते पकड़ में आए हैं। सभी पर नगरपालिका अधिनियम के तहत 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। निगम के सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार ने एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र से निगरानी करते हुए सड़क पर कूड़ा डंप करते हुए छह प्रतिष्ठान के संचालक या फिर कर्मी को रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद सभी आरोपियों को चिन्हित किया गया। संबंधित शाखा की टीम वीडियो फुटेज लेकर आरोपियों के पास पहुंची और जुर्माना किया। जुर्माना लगाने के बाद सभी को फिर से ऐसा करते पकड़ ...