शामली, अप्रैल 22 -- शामली। शहर के भैंसवाल रोड स्थित नगर पालिका के कूड़ा प्लांट में पिछले एक माह से आग लगने से फैल रहे काले दूषित धुएं से परेशान महिलाओं ने बुधवार को भैंसवाल रोड पर सांकेतिक जाम लगाया। उन्होंने संबंधित विभाग पर लापरवाही बरते जाने और एनजीटी के आदेशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। बुधवार को कूड़ा प्लांट के निकट स्थित हरदेव नगर की महिलाओं ने कूड़ा प्लांट के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सांकेतिक जाम लगाया। हरदेव नगर की महिलाओं ने थाना आदर्शमंडी को एक शिकायती पत्र भेजकर क्षेत्र में स्थित कूड़ा निस्तारण प्लांट में लगी आग से फैल रहे प्रदूषण और जनस्वास्थ्य संकट पर गंभीर चिंता जताई है। यह भी पढ़ें- तीन दिन से कूड़े पहाड़ में लगी आग का धुआं घोट रहा दम पत्र में महिलाओं ने बताया कि पिछले कई दिनों से कूड़ा निस्तारण प्...