नोएडा, मई 8 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आने वाले दिनों में कुछ बदलाव होंगे। इनमें मुख्य रूप से बड़े कूड़ा उत्पादकों का पंजीकरण कराना होगा। यह पंजीकरण एक पोर्टल पर होगा जिसको केंद्रीय मंत्रालय की ओर से तैयार किया जा रहा है। बड़े कूड़ा उत्पादक वह हैं जिनके यहां से रोजाना 100 किलो से अधिक कूड़ा एकत्रित होता है। इनमें सोसाइटी, होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल व अन्य शामिल हैं। नोएडा में बड़े कूड़ा उत्पादकों की संख्या 600 से अधिक है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कूड़ा उत्पादकों का पंजीकरण कराने का उद्देश्य शहर से निकलने वाले कूड़े की निगरानी और उसके निस्तारण को अधिक प्रभावी बनाना है। यह भी पढ़ें- बिहार में अब खुले में कचरा फेंका या जलाया तो सीधे दर्ज होगा मुकदमा, प्रदूषण बोर्ड का कड़ा फरमान प्राधिकर...