नोएडा, मार्च 1 -- लोनी, संवाददाता। कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में मीरपुर हिंदू गांव में आयोजित महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच पांच विभाग की संयुक्त कमेटी बनाने पर सहमति बनी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कमेटी की रिपोर्ट आने तक कूड़ा निस्तारण प्लांट में कूड़ा न डालने की बात कही। कूडा निस्तारण प्लांट के विरोध में ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में रविवार को आयोजित महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत कार्यकर्ताओं के साथ दोपहर को पहुंचे। हालांकि, महापंचायत के लिए सुबह से ही आसपास व दूर-दराज के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से पहुंचना शुरू हो गए थे। राकेश टिकैत ने महापंचायत में मौजूद लोनी एसडीएम दीपक कुमार व अन्य अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण प्लांट के संबंध में बात ...