फरीदाबाद, जून 29 -- फरीदाबाद, सरसमल। गांव सोतेई के ग्रामीण मंगलवार को प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण प्लांट के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट गांव के पास लगाया जा रहा है, जिससे आसपास गंदगी, बदबू और प्रदूषण बढ़ेगा। उनका आरोप है कि इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ेगा और बीमारियां फैलने का खतरा रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदर्शन के बाद वे जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर प्लांट लगाने का निर्णय वापस लेने की मांग करेंगे। लोगों ने कहा कि गांव की आबादी के पास प्लांट लगाने के बजाय इसके लिए दूसरी जगह चुनी जानी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...