चम्पावत, दिसम्बर 19 -- चम्पावत। चम्पावत जिले में कूड़ा निस्तारण के लिए पहली किस्त के रूप में 1.61 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जिले की चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर निकाय में कूड़ा निस्तारण के लिए कुल 2.68 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं। चम्पावत जिले में लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण की पहल तेज हो गई है। इस क्रम में शासन ने जिले की तीन निकाय के लिए पहली किस्त के रूप में 1.61 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...