मेरठ, मई 6 -- मंगलवार को नगर निगम के गावड़ी कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गांवड़ी और आसपास के गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने कूड़े की विकराल समस्या को लेकर सूरजकुंड स्थित कैंप कार्यालय पहुंच कर मेयर हरिकांत अहलूवालिया का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना है कि शहर की गंदगी ने उनके गांव का जीना मुहाल कर दिया है। न केवल गांव की हवा जहरीली हो गई है, बल्कि अब वहां सामाजिक और आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षो पूर्व जब नगर निगम ने गांवड़ी (किला रोड) के किसानों से जमीन अधिग्रहित की थी, तब बड़े-बड़े वादे किए गए थे। यह भी पढ़ें- नेपाली मंदिर के पास ग्रीन बेल्ट में लगा था टेंट, हटाया गया तत्कालीन डीएम ने ग्रामीणों को एक फिल्म दिखाकर भरोसा दिलाया था कि इस कूड़े से रोजाना बिजली बनेगी और गांव में...