कूड़ा निस्तारण केंद्र से चार मोटर चोरी
रुडकी, जून 3 -- नगर पंचायत झबरेड़ा के कूड़ा निस्तारण केंद्र से मंगलवार रात चोर चार विद्युत मोटर चोरी कर ले गए, जबकि चार अन्य मोटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का पता बुधवार सुबह नगर पंचायत कर्मचारियों के केंद्र पहुंचने पर चला। कूड़ा निस्तारण केंद्र के समीप निर्माणाधीन बैंक्वेटहॉल के स्वामी मुल्किराज सैनी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हॉल में रखा जनरेटर का विद्युत मोटर भी चोरी हो गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं के संबंध में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। दावा किया कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर लिया जाएगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन रावत ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र से मोटर चोरी होने की जानकारी बुधवार सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.