रुद्रपुर, जनवरी 24 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामोत्थान (रीप), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा ग्रामीण स्वच्छता के तहत रूरल वेस्ट मैनेजमेंट की प्रगति पर चर्चा की गई। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने विकास खंडों में कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायतराज अधिकारी एवं एएमए जिला पंचायत से समन्वय स्थापित कर स्थापित कंपैक्टरों का नियमित संचालन कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में कूड़े का पृथकीकरण करते हुए निस्तारण किया जाए तथा हाईवे से लगे गांवों के लिए पृथक कूड़ा निस्तारण योजना तैयार कर प्रस्तुत की जाए। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.