हाजीपुर, मार्च 8 -- हाजीपुर । दीपक शास्त्री शहर के अंजानपीर फ्लाईओवर के नीचे कूड़ा डंपिंग जोन बनाए जाने से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जग गई है। कूड़े की सारांध बदबू एवं मच्छर-मक्खी से आम लोग, राहगीर ही नहीं दुकानदार सबसे अधिक परेशान रहते थे। नगर परिषद ने इन परेशानियों का हल निकालते हुए जमीन खरीद के लिए टेंडर कर लिया है। कूड़ा डंपिंग करने के लिए नगर परिषद हाजीपुर ने 5 एकड़ जमीन एक्वायर करने की योजना बनाई है। इसका टेंडर होने के बाद जगह चिह्नित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। शहर के बाहर दो जगह नगर परिषद ने देखा है, इसमें से एक जगह फाइनल होगी। जमीन खरीदारी की कागजी प्रक्रिया में देरी होने के कारण कूड़ा डंपिंग जोन को शिफ्ट करने का काम नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार काफी दिनों से कूड़ा डंपिंग करने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.