लखनऊ, दिसम्बर 22 -- भीखमपुर की जमीन पर सेना ने किया दावा नगर निगम का काम रोका गया, कचरा निस्तारण फंसा लखनऊ। प्रमुख संवाददाता लखनऊ में कूड़ा निस्तारण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम द्वारा प्रस्तावित भीखमपुर ट्रांसफर स्टेशन अब गंभीर संकट में फंस गया है। इस ट्रांसफर स्टेशन के माध्यम से जोन-1 के कचरे को एकत्र कर प्रोसेसिंग प्लांट तक पहुंचाने की योजना थी, जिससे शहर के कई इलाकों में फैली गंदगी और कचरे के ढेर से राहत मिल सकती थी। लेकिन भूमि विवाद के कारण यह पूरी योजना फिलहाल ठप पड़ गई जमीन पर योजना बनी, उसी पर उठा विवाद नगर निगम ने ग्राम-भीखमपुर, तहसील-सदर की जिस भूमि को ट्रांसफर स्टेशन के लिए चिन्हित किया था, वहां वर्तमान में कचरा डंपिंग यार्ड के रूप में डाला जा रहा है। नगर निगम का मानना है कि यह भूमि राजस्व ग्राम भीखमपुर के अंतर्गत आती...