जौनपुर, अप्रैल 8 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार देर शाम आई आंधी-बारिश ने मुंगराबादशाहपुर नगर के गजराजगंज और सरोखनपुर वार्ड के लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। यहां पालिका प्रशासन की ओर से जलवाए जा रहे कूड़ा-करकट से उठने वाला जहरीला धुआं पहले ही लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ था। धुएं के कारण रात में आवागमन करने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। अब बारिश के बाद सड़े-गले कूड़े से उठने वाली दुर्गंध ने स्थिति और गंभीर कर दी है। लोगों का कहना है कि इससे बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विरोध के बावजूद नगर का कूड़ा निर्धारित स्थान पर नहीं डलवाया जा रहा है। नाली निर्माण में मिट्टी की जगह कूड़ा जलाकर उसका उपयोग किया जा रहा है, जिससे मिट्टी की लागत बचाई जा रही है। लोगों का कहना है कि यह ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.